• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / कुल्लू में 1.10 किलोग्राम चरस तस्करी मामले में एक और गिरफ्तारी 

कुल्लू में 1.10 किलोग्राम चरस तस्करी मामले में एक और गिरफ्तारी 

May 24, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 24 मई : चरस तस्करी मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 4 मई को मनाली बस स्टैंड के पास एक बाबा से बरामद 1 किलो 10 ग्राम चरस मामले की छानबीन कर रही थी और इस मामले में आगामी छानबीन करते हुए एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई है।

Demo. Image.

जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान (51) केवल राम पुत्र बेलू राम निवासी गोजरा डाकघर खखनाल, तहसील मनाली जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि पुलिस ने 4 मई को मनाली बस स्टैंड में एक वॉल्वो बस में बाबा के पास से 1 किलो 10 ग्राम चरस बरामद की थी। इस बाबा की पहचान रविनाथ पुत्र गोपालनाथ निवासी काहनपुरा भुपानी बशकोला फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि उक्त हरियाणा के इस बाबा को यह चरस केवल राम ने उपलब्ध करवाई थी। जिसके चलते अब केवल राम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022