• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / पिता ने करीब 55 की उम्र में त्यागा संसार, छोटे भाई के बाद संदीप का भी इसी उम्र में निधन

पिता ने करीब 55 की उम्र में त्यागा संसार, छोटे भाई के बाद संदीप का भी इसी उम्र में निधन

May 23, 2021 by MBM News Network

नाहन,23 मई : शहर के बड़ा चौक बाजार के एक हंसमुख मिलनसार कारोबारी संदीप अग्रवाल का करीब 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो आखिर में ब्रेन ट्यूमर से जंग हार गए। करीब दो महीने से परिवार अस्पतालों के चक्कर काट रहा था। हालांकि कीमोथेरेपी भी हो चुकी थी, लेकिन स्वास्थ्य में पूरी तरह से सुधार नहीं आ रहा था।

बता दें कि कुछ अरसा पहले नगर परिषद में तैनात रहे उनके भाई प्रदीप अग्रवाल का भी अल्प आयु में निधन हो गया था। दिवंगत संदीप अग्रवाल बाजार में छुन्नू भाई के नाम से भी पहचाने जाते थे। हर कोई उनके निधन पर स्तब्ध रह गया है। व्यापार मंडल ने निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उधर पारिवारिक जानकारी के मुताबिक दिवंगत संदीप को शुक्रवार को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन बेड न मिलने पर उन्हें जीरकपुर शिफ्ट कर दिया गया था।

रविवार को दिवंगत संदीप अग्रवाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वो अपने पीछे पत्नी के इलावा एक बेटा व एक बेटी छोड़ गए है। एक अन्य जानकारी के मुताबिक उनके पिता का निधन भी 52-55 वर्ष की आयु के बीच हुआ है। दोनों भाइयो ने भी इस उम्र में संसार को त्याग दिया।   

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour News in Hindi



Copyright © 2022