• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / कोरोना से जंग हारे CID के सब इंस्पेक्टर धनी राम, DGP ने जताया शोक

कोरोना से जंग हारे CID के सब इंस्पेक्टर धनी राम, DGP ने जताया शोक

May 23, 2021 by MBM News Network

शिमला, 23 मई : हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। संक्रमण के नए मामलों के साथ रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की  खतरनाक वायरस से जान जा रही है। कोरोना वॉरियर्स  लगातार लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर धनी राम की मृत्यु हुई है। 

HP_Police

 54 वर्षीय धनी राम सीआईडी की सब यूनिट पंडोह में पदस्थ थे। वह मंडी जिला के रहने वाले थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका लाल बहादुर नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। वहीं पर 22 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से हिमाचल पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई।

सूबे के डीजीपी संजय कुंडू ने धनी राम के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि धनी राम ने अपने कार्यकाल में बेहतरीन सेवाएं दीं और इस दुख की घड़ी में पुलिस विभाग पूरी तरह से उनके परिवार के साथ है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में कोविड ड्यूटी देते वक्त 2874 पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव भी हुए। इनमें से 2378 पुलिस जवान कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। ये सभी दोबारा ड्यूटी पर आ गए हैं, जबकि अन्य सभी होम आइसोलेशन व अस्पताल में है। इस दौरान पुलिस ने अपने छह साथियों को खोया है।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, shimla hindi news



Copyright © 2022