• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / हमीरपुर / Hamirpur: कोविड संक्रमित मरीज के शव को चिता के लिए करना पड़ा दो घंटे इंतजार 

Hamirpur: कोविड संक्रमित मरीज के शव को चिता के लिए करना पड़ा दो घंटे इंतजार 

May 22, 2021 by MBM News Network

हमीरपुर, 22 मई : नादौन क्षेत्र में 2 बुजुर्गों की मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। दोनों का ही अंतिम संस्कार संबंधित पंचायतों में कोविड-नियमों के तहत शनिवार को किया गया है।

भरमोटी पंचायत के 85 वर्षीय वृद्ध की मौत शुक्रवार सायं हमीरपुर अस्पताल में हुई, यह गत कुछ दिनों से कोविड अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को उनके अंतिम संस्कार के लिए करीब 2 घंटे इंतजार करना पड़ा, क्योंकि समय पर लकड़ी उपलब्ध न हो सकी। परिजनों ने बताया कि वन विभाग के पास भी लकड़ी उपलब्ध नहीं थी। वहीं सुबह भी कुछ देर तक शव लाने में असमंजस बना रहा।

उन्होंने बताया कि भरमोटी पंचायत प्रधान निशा कुमारी के प्रयासों से बटराण पंचायत प्रधान राजीव कुमार ने उन्हें निशुल्क लकड़ी का प्रबंध करवाया, तब जाकर 2 बजे के करीब वृद्ध का अंतिम संस्कार हो सका। वहीं रेल पंचायत के 80 वर्षीय वृद्ध का देहांत भी शुक्रवार सांय हमीरपुर में हुआ। वृद्ध को शुक्रवार सुबह ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां हुई जांच में वह संक्रमित पाए गए थे।

एसडीएम विजय धीमान ने बताया कि दोनों शवों को एक साथ लाया गया था और संबंधित निकटवर्ती पंचायतों में कोविड-नियमों के तहत उनका अंतिम संस्कार करवाया गया है। बता दे कि हाल ही में सरकार ने कोविड मरीजों के शवों को निशुल्क लकड़ी प्रदान करने का ऐलान किया था। 

Filed Under: हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Corona upadte of himachal, Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022