• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / लड़की ने न्यूड होकर की वीडियो कॉल, ब्लैकमेलिंग पर सरदार जी ने उल्टा धमकाया 

लड़की ने न्यूड होकर की वीडियो कॉल, ब्लैकमेलिंग पर सरदार जी ने उल्टा धमकाया 

May 22, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 22 मई :  लड़की  पहले व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करती है। जैसे ही शख्स ने वीडियो कॉल रिसीव की तो दूसरी तरफ लड़की नग्न अवस्था में बैठी हुई थी। लड़की ने शख्स को उत्तेजित करना शुरू कर दिया। नग्न अवस्था में लड़की को देखकर शख्स भी होश-ओ-हवास खो बैठा। लड़की के बहकावे में आकर गलत हरकतें करने लग गया। इस बात से अंजान की लड़की हरकतों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी। जैसे ही फोन डिस्कनेक्ट हुआ तो व्हाट्सएप पर वो वीडियो पहुंच गया।

लड़की की जानकारी देते हुए पम्मी अरोड़ा 

     यह देखकर शख्स के होश उड़ जाते हैं। इतने में फोन आता है कि अगर वीडियो को वायरल करने से रोकना चाहते हो तो उसकी लाखों में कीमत चुकाओ। ये घटना मंडी शहर में टेंट का काम करने वाले सरदार पम्मी अरोड़ा के साथ भी हुई। लेकिन पम्मी अरोड़ा ने हिम्मत दिखाकर उल्टा लड़की को धमका दिया कि तू वीडियो वायरल कर और बाद में मैं तुम्हें बताउंगा। उसके बाद न तो लड़की का फोन आया और न ही मैसेज।

 पम्मी ने बताया कि मीडिया में आने का मकसद यही है कि बाकी लोग ऐसी लड़कियों के झांसे में न आएं। उन्होंने बताया कि उनके एक दोस्त के साथ ही ऐसी ही हरकत हुई थी।  उसकी वजह से वह आज तक सदमे में हैं। पम्मी बताते हैं कि उन्हें बदनामी का डर नहीं लेकिन संतोष इस बात का है कि उनके साथ घटी घटना से बाकी लोग सबक लेंगे और इनके बहकावे में नहीं आएंगे।

 वहीं एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जिला में ऐसे कुछ मामले पुलिस के ध्यान में भी आए हैं। उन्होंने भी लोगों से सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह लोगों से पैसे ऐंठने का नया तरीका है, जिससे लोगों को बचने की जरूरत है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: क्राइम, मंडी, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: crime in himachal, Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022