• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / सोलन : अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी पिकअप, पंजाब के 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत 

सोलन : अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी पिकअप, पंजाब के 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत 

May 21, 2021 by MBM News Network

सोलन, 21 मई : जिला के कंडाघाट में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें पंजाब के एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार जिला के कंडाघाट में देहूचौकी के समीप एक पिकअप (HR55J-3538) अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप फोरलेन का कार्य करने वाली कंपनी की बताई जा रही है।

Demo pic

इस दुर्घटना में ड्राइवर के साथ बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप वाकनाघाट से कंडाघाट की तरफ आ रही थी। मृतक की पहचान (52) सरवण सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। वहीं पिकअप चालक की पहचान (21) रितिक निवासी ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। 

Filed Under: दुर्घटनाएं, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2022