• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / #मंडी सड़क हादसे में मृतकों की संख्या दो से हुई चार

#मंडी सड़क हादसे में मृतकों की संख्या दो से हुई चार

May 21, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी , 21 मई : सरकाघाट उपमंडल के थौना गांव के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि दो को जोनल हॉस्पिटल मंडी के लिए रैफर किया गया था। इसमें से एक ने जोनल हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य महिला को सरकाघाट में उपचार दिया जा रहा था लेकिन इसे भी बाद में रैफर किया गया। मंडी ले जाते वक्त इस महिला ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। 

दुर्घटनाग्रस्त जीप 

डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने दो और महिलाओं की मौत की पुष्टि की है। वहीं यह जानकारी भी मिली है कि हादसे के समय जीप में 7 लोग सवार थे जिसमें से पांच महिलाएं और दो पुरुष थे। एक महिला और दो पुरुष अभी भी उपचाराधीन हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक सरला देवी पत्नी कालूराम आयु (58 ) वर्ष और कमला देवी पत्नी इंदर आयु (62) वर्ष ने भी दम तोड़ दिया। 

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news in hindi



Copyright © 2022