मंडी , 21 मई : सरकाघाट उपमंडल के थौना गांव के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि दो को जोनल हॉस्पिटल मंडी के लिए रैफर किया गया था। इसमें से एक ने जोनल हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य महिला को सरकाघाट में उपचार दिया जा रहा था लेकिन इसे भी बाद में रैफर किया गया। मंडी ले जाते वक्त इस महिला ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने दो और महिलाओं की मौत की पुष्टि की है। वहीं यह जानकारी भी मिली है कि हादसे के समय जीप में 7 लोग सवार थे जिसमें से पांच महिलाएं और दो पुरुष थे। एक महिला और दो पुरुष अभी भी उपचाराधीन हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक सरला देवी पत्नी कालूराम आयु (58 ) वर्ष और कमला देवी पत्नी इंदर आयु (62) वर्ष ने भी दम तोड़ दिया।