• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / #Mandi: सरकारी डिपो से राशन लेकर लौट रही महिलाओं की गाड़ी गिरी, दो की मौत

#Mandi: सरकारी डिपो से राशन लेकर लौट रही महिलाओं की गाड़ी गिरी, दो की मौत

May 21, 2021 by MBM News Network

मंडी, 21 मई : सरकारी डिपो पर राशन लेने गई एक गांव की पांच में से दो महिलाओं को काल निगल गया। दरअसल यह महिलाएं जिस गाड़ी में राशन लेकर वापिस लौट रही थी, वो रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई है। सरकाघाट उपमंडल के तहत थौना पंचायत की गुज्जर गैहरा गांव की पांच महिलाएं राशन लेने गई हुई थी।

दुर्घटनाग्रस्त जीप 

वापसी में उन्हें जीप (HP65-4509) में वापिस घर जाने का मौका मिल गया। महिलाएं भी घर वापसी की जल्दी में जीप पर सवार हो गई। लेकिन कुछ ही दूरी पर यह जीप हादसे का शिकार हो गई और सड़क से 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। दो को मंडी रैफर कर दिया गया है जबकि एक का सरकाघाट में उपचार जारी है। चालक भी घायल बताया जा रहा है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।

मृतकों और घायलों की सूची
हादसे में जिन दो महिलाओं की मौत हुई है उनमें 60 वर्षीय झांसी देवी और 55 वर्षीय दामोदरी देवी का नाम शामिल है। जबकि सरला देवी और कमला देवी को गंभीर हालत के चलते मंडी रैफर किया गया है। वहीं अमरी देवी का सरकाघाट में उपचार चल रहा है।

PHC में नहीं मिला डॉक्टर
हादसे के बाद जब घायलों को उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी ले जाया गया तो वहां पर न तो डॉक्टर मिला और न ही एम्बुलेंस। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में सरकार और स्थानीय विधायक के प्रति भारी रोष देखने को मिला। लोगों को आरोप है कि उनके क्षेत्र में पीएचसी के नाम पर भवन तो तैयार कर दिया गया है, लेकिन यहां पर सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। यदि मौके पर डॉक्टर होता तो शायद जल्दी उपचार मिल पाता। घटनास्थल से सरकाघाट की दूरी दो घंटों की जबकि मंडी की दूरी तीन घंटे की बताई जा रही है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022