• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / #Sirmour : आधी रात को SDM व DSP की दबिश, जमानत पर छूटा दूल्हे का पिता

#Sirmour : आधी रात को SDM व DSP की दबिश, जमानत पर छूटा दूल्हे का पिता

May 21, 2021 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 21 मई : हिमाचल के सिरमौर में संगड़ाह उपमंडल में लोग अब भी नहीं मान रहे है। समूचा प्रदेश कोविड-की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। 48 घंटे में देखे तो जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों से ही 8 से 10 लोगों ने कोविड की वजह से दम तोड़ दिया। 

शादी के मौके पर उमड़ा हुजूम 

        आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि इन सब के बावजूद उपमंडल के लुधियाना गांव में 62 साल के मेला राम ने अपने बेटे अमित कुमार की शादी के लिए रात्रि प्रीतिभोज का एक आयोजन किया हुआ था। जिसमें लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे।  इस दौरान डीजे व टेंट हाउस इत्यादि की तमाम व्यवस्थाएं की गई थी।

हैरान कर देने वाली बात यह है कि शादी की अनुमति 21 मई की दर्शाई गई थी, जबकि 20 मई की रात को ही जश्न चल रहा था। सूचना मिलने के बाद रात करीब 12:00 बजे डीएसपी शक्ति सिंह व एसडीएम विक्रम सिंह ने मौके पर दबिश दी। साथ ही ग्राम पंचायत के प्रधान वीरेंद्र सिंह भी पहुंचे। आरोपी मेला राम को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया।  

    बता दें कि शादियों में इस समय टेंट व डीजे इत्यादि को लगाने पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। केवल 20 लोग ही शादी में शिरकत कर सकते हैं। मौके पर पहुंचे डीएसपी व एसडीएम ने तुरंत ही डीजे सिस्टम के इलावा कुर्सियों व टेंट इत्यादि को सीज कर दिया, जिन्हे अगली कार्रवाई के लिए पुलिस के सपुर्द कर दिया है।

     डीएसपी शक्ति सिंह ने एमबीएम न्यूज़ को बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उचित कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना था कि हैरानी की बात है कि लोग अब भी नहीं समझ रहे है। टेंट व डीजे लगाने वालो के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।  

Filed Under: क्राइम, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022