• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / #Himachal : पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबने से करसोग के दो युवको की मौत

#Himachal : पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबने से करसोग के दो युवको की मौत

May 20, 2021 by MBM News Network

पांवटा साहिब, 20 मई : हिमाचल की सीमा पर पांवटा साहिब में यमुना नदी में दो युवकों के डूबने की सूचना है। युवको की पहचान 18 वर्षीय टीका राम व 17 वर्षीय मुकेश के तौर पर हुई है। मामला वीरवार शाम तकरीबन 4 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी मुताबिक सर्च ऑपरेशन में मुकेश व टीका राम का शव बरामद कर लिया गया है। दोनों ही युवक मंडी जनपद के करसोग के रहने वाले थे। एक अनुमान के मुताबिक पिछले कुछ सालो में यमुना डूबने से करीब पांच दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। 

मौके पर जांच करते डीएसपी और एसडीएम 

 शुरुआती जांच के मुताबिक दोनों ही युवक करीब दो सप्ताह पहले ही काम के सिलसिले में पांवटा साहिब आये थे, शाम के समय चार दोस्त यमुना में नहाने उतरे थे जिनमे से दो दोस्त वापस नहीं लौट पाए। डूबे युवकों के साथी हरीश (18)  ने पुलिस को बताया कि वो निजी मार्केटिंग कंपनी में काम करते थे। पच्छाद के रहने वाले साथी युवक हरीश की माने तो हादसा पांव फिसलने की वजह से हुआ। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। शुरुआती जांच में ये भी पता चला है कि तीन में से एक को तैरना आता था जबकि एक किनारे पर ही बैठा हुआ था।       

   सूचना मिलते ही डीएसपी व एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर डीएसपी वीर बहादुर ने एमबीएम न्यूज़ से बातचीत में कहा कि शवों को बरामद कर लिया गया है। जांच जारी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि ये हादसा शाम चार से साढ़े चार  बजे के बीच हुआ। 

Filed Under: दुर्घटनाएं, मुख्य समाचार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour News in Hindi



Copyright © 2022