• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल में ब्लैक फंगस की दस्तक, हमीरपुर की महिला IGMC में दाखिल

हिमाचल में ब्लैक फंगस की दस्तक, हमीरपुर की महिला IGMC में दाखिल

May 20, 2021 by MBM News Network

शिमला,20 मई : हिमाचल में भी ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है। हमीरपुर की एक महिला ब्लैक फंगस की चपेट में आई है। महिला  का राजधानी शिमला के आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।

हिमाचल में ब्लैक फंगस का यह पहला मामला है। ब्लैक फंगस की दस्तक से शासन-प्रशासन अलर्ट हो गया है।

आईजीएमसी के एमएस डॉक्टर जनक राज ने बताया कि ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला हमीरपुर के खागर क्षेत्र से हैं और वह शुगर एवं बीपी से भी ग्रसित है। डॉक्टर जनक राज ने बताया कि यह महिला चार मई को कोरोना पॉज़िटिव आयीं थीं और बाद में आठ मई को साँस को तकलीफ़ के चलते वह हमीरपुर से नेरचौक रेफ़र हुई। कहा कि अभी मरीज की हालत स्थिर है और आईजीएमसी में उपचारधीन है।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2022