• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / रोनहाट : 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़की कार, 4 जख्मी 

रोनहाट : 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़की कार, 4 जख्मी 

May 18, 2021 by पंकज शर्मा

रोनहाट (शिलाई), 18 मई : लाधी महल क्षेत्र के धारवा में एक वाहन के 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने से चार लोग घायल हुए है। 
जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार (HP71-1135) शिलाई से हरिपुरधार की तरफ जा रही थी कि अचानक रोनहाट से करीब 12 किलोमीटर दूर धारवा नामक स्थान पर अचानक हादसे का शिकार हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त कार 

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाया गया। हादसे में घायल 4 लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल शिलाई पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें आगामी उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। 

हादसे में घायल लोगों की पहचान विशाल ठाकुर पुत्र गोपाल (23) गांव हरिपुरधार, कमल पुत्र दीप राम( 29) गांव दिउड़ी-खड़ाह, राहुल पुत्र रमेश (26) गांव सिधोटी-पनोंग, राकेश पुत्र सुरजन सिंह (30) निवासी बोहड़ हरिपुरधार के रूप में हुई है। ये लोग एक निजी बस ट्रांसपोर्ट सर्विस के ड्राइवर और कंडक्टर बताए जा रहे है। 

उधर, शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी मस्त राम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज करके दुर्घटना कारणों की जांच कर रही है। 

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022