• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / सेना ने संजौली में 60 बिस्तरों का कोविड अस्पताल तैयार कर सरकार को सौंपा

सेना ने संजौली में 60 बिस्तरों का कोविड अस्पताल तैयार कर सरकार को सौंपा

May 18, 2021 by MBM News Network

शिमला, 18 मई: राजधानी शिमला में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारतीय सेना ने भी कोविड से लड़ने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय सेना ने शिमला के नागरिकों के लिए उपनगर संजोली में 60 बिस्तरों का कोविड अस्पताल तैयार किया है। 

सांकेतिक तस्वीर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विशेष अनुरोध पर सेना ने कोविड सुविधाओं से सुसज्जित 60 बिस्तरों का एक अस्पताल सिविल प्रशासन को सौंपा। सेना के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सेना परिसर में चलने वाले इस कोविड अस्पताल के स्टाफ और प्रबंधन की जिम्मेदारी सिविल प्रशासन द्वारा की जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा कि यह कोविड सुविधा “ऑपरेशन सीओ-जेईईटी” के तहत नागरिक प्रशासन को समर्पित की गई है। भारतीय सशस्त्र बल राष्ट्रीय संकट के समय हर स्तर पर सहायता प्रदान करने और योगदान देने के लिए हमेशा सबसे आगे रहा है। उन्होंने महामारी को नियंत्रित करने की अपनी लड़ाई में नागरिक प्रशासन को सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022