मंडी, 17 मई : शहर के खलियार में बन रहे कोविड केयर सेंटर में मरीजों के परिजनों की सेवाओं के लिए प्रशासन को स्वयंसेवकों की आवश्यकता है। इसके लिए उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने शहर के आसपास लगते क्षेत्रों के लोगों से सेवा करने की अपील की है।
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि खलियार में बनने वाले 200 बिस्तरों के कोविड केयर सेंटर का कार्य जोरों पर चला हुआ है,जल्द ही इसे तैयार कर लिया जाएगा। सेंटर में मरीजों के लिए हर प्रकार की सुविधा रहेगी लेकिन मरीजों के तीमारदारों के लिए सेंटर से बाहर ही व्यवस्था रहेगी। जिसके लिए स्वयंसेवकों की जरूरत है।
उपायुक्त ने बताया कि मरीजों के परिजनों के रहने, खाने व यातायात आदि कार्यों के लिए बहुत से स्वयंसेवकों की आवश्यकता है। कोविड केयर सेंटर के बाहर सेवाएँ देने के लिए इच्छुक लोग एसडीएम ऑफिस मंडी में संपर्क कर सकतें हैं। इसके साथ ही लोग प्रशासन के द्वारा जारी किए गए नंबरों – 70180 30861, 88942 26207 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि पहले भी लोगों ने कोरोना काल में जनता की काफी सहायता की है। उम्मीद है कि इस बार भी कोविड से लड़ने में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए लोगों का सहयोग मिलेगा। उन्होंने लोगों से सेवा कार्य में अपना योगदान देने की अपील भी की