• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / कुल्लू : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 5 में से 3 लोग गंभीर जख्मी

कुल्लू : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 5 में से 3 लोग गंभीर जख्मी

May 16, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 16 मई : पुलिस थाना आनी के अंतर्गत तिहणी-दलाश सम्पर्क मार्ग पर तदाशा नामक स्थान के साथ ही एक वैगन आर कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार 5 में से 3 लोग गम्भीर जख्मी हो गए, जबकि दो को मामूली चोट आईं हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल आनी लाया गया।

जहां गम्भीर हालात में जख्मी 3 युवकों को रामपुर के खनेरी स्थित जोनल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने बताया कि तीन घायलों को रैफर कर दिया है। डिंगीधार पंचायत के प्रधान बंसी लाल ने बताया कि दुर्घटना से ठीक पहले वे उस स्थान से गुजरे थे, कि इसी बीच उन्हें फोन पर कार दुर्घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वे तुरन्त मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया। जबकि पुलिस को भी सूचना दे दी गयी थी।

पुलिस ने बताया कि कार में डडोहल गांव निवासी चालक महेंद्र कुमार के अलावा उनका बेटा सौरभ, तदाशा निवासी रोहित, ढेर गांव निवासी हर्षित और प्रियांशु सवार थे।जिनमें से गम्भीर घायल रोहित, सौरभ और हर्षित को सिविल अस्पताल आनी में प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Filed Under: कुल्लू, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022