नाहन, 16 मई : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हाल ही में महिला पुलिस कर्मियों के लिए वीरांगना ऑन व्हील्स शुरू की थी। इसी के तहत तमाम थानों को स्कूटी उपलब्ध करवा दी गई है। इसका इस्तेमाल महिला पुलिस कर्मियों द्वारा किया जाएगा। महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराध की सूचना पर तुरंत ही महिला पुलिस कर्मियों को सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी।

सिरमौर के 11 पुलिस थानों में महिला पुलिस कर्मियों ने इनका इस्तेमाल शुरू कर दिया है। 14 मई को सबसे पहले पांवटा साहिब थाना से महिला पुलिस कर्मियों ने स्कूटी पर गश्त शुरू की।
एसपी खुशहाल चंद शर्मा ने कहा कि महिला कर्मियों को स्कूटी मिलने से उन्हें तुरंत ही मौके पर पहुंचने में मदद मिलेगी।