• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष को भेंट किया चैक

पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष को भेंट किया चैक

May 14, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 14 मई  : वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से की गई अपील में अनुरोध किया गया है कि कोरोना वायरस जैसी महामारी के कारण उत्पन्न हुए इस संकट से उन परिवारों पर अधिक असर पड़ेगा, जो गरीबी से जूझ रहे हैं। जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद के लिए हम भी एक कदम उठाएं। इसके लिए हिमाचल सरकार की योजना मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया जाए।

विधायक को चैक देते समिति सदस्य 

राहत कोष में दान की गई राशि जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज का हर वर्ग मार्च 2020 से मुख्यमंत्री राहत कोष में राहत राशि दे कर सहयोग कर रहा है। इसी कड़ी में पूर्व सैनिक कल्याण समिति सुंदरनगर के अध्यक्ष सूबेदार मेजर बेलीराम ठाकुर व उनके अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 61 हजार की राशि का चेक भेंट किया।

उन्होंने यह चेक शुक्रवार को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश भाजपा के महामंत्री राकेश जम्वाल को उनके घर पहुंच कर भेंट किया। ताकि कोरोना काल के संकट के बीच के बीच मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता की जा सके। वही चेक भेंट करने पर राकेश जम्वाल ने पूर्व सैनिक कल्याण समिति का आभार व्यक्त किया।
विधायक को चैक देते समिति सदस्य 

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022