• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / #Mandi : सलापड़ की 57 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत

#Mandi : सलापड़ की 57 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत

May 14, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 14 मई  : हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों के साथ-साथ मौत के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिस कारण सरकार और प्रशासन की चिंताएं बढ़ चुकी हैं। ताजा मामले में को शुक्रवार सुबह सुंदरनगर के सलापड़ क्षेत्र की रहने वाली एक 57 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई।

महिला कैंसर व अन्य बीमारियों से ग्रस्त थी। बताया जा रहा है कि महिला की पिछले सप्ताह कीमो थेरेपी हुई थी। उसके बाद संक्रमित पाए जाने के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती किया गया था। लेकिन हालत में सुधार ना होने के चलते परिजनों द्वारा उन्हें कोविड-19 मातृ शिशु अस्पताल सुंदरनगर लाया गया था, जहां शुक्रवार सुबह महिला की मौत हो गई। वही महिला की मौत से परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट गया है। 

मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना से मौत का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि सुंदरनगर के मातृ शिशु कोविड-19 सेंटर में शुक्रवार सुबह सलापड़ क्षेत्र की 57 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि महिला कैंसर रोग के साथ अन्य कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थी।

वही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि कोरोना लक्षण आने पर तुरंत अस्पताल का रुख करें और अपना कोविड-19 टेस्ट करवाएं ताकि समय रहते उपचार दिया जा सके।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022