• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / शर्मसार हुआ बाप-बेटी का रिश्ता : 14 साल की मासूम से एक साल तक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

शर्मसार हुआ बाप-बेटी का रिश्ता : 14 साल की मासूम से एक साल तक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

May 14, 2021 by MBM News Network

शिमला, 14 मई : जिला शिमला के कुमारसेन थाना क्षेत्र के एक गांव में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बेटी का आरोप है कि बीते एक साल से पिता उसे अपनी हवस का शिकार बनाता आ रहा है। 

पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक दुष्कर्म का खुलासा करने पर पिता उसे जान से मरने की धमकी भी दे रहा था। आरोपी की पत्नी व पीड़िता की मां कई वर्ष पहले पति को छोड़ कर जा चुकी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2020 से उसके पिता उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा है। 

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि कुमारसेन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376 व 506 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड पर लेने के लिए आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Filed Under: क्राइम, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022