• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / शिमला में आला पुलिस अधिकारी पर महिला कांस्टेबल ने जड़ा दुर्व्यवहार का आरोप…

शिमला में आला पुलिस अधिकारी पर महिला कांस्टेबल ने जड़ा दुर्व्यवहार का आरोप…

May 13, 2021 by MBM News Network

शिमला, 13 मई : राजधानी शिमला में एक महिला कांस्टेबल के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात ये है कि महिला कांस्टेबल ने दुर्व्यवहार का आरोप यहां के एक आला पुलिस अधिकारी पर लगाया है। शिमला पुलिस ने महिला कांस्टेबल की तहरीर पर जांच शुरू कर  दी है। हालांकि अभी किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने शिमला से सम्बंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय में शिकायत दी थी। पुलिस मुख्यालय ने शिकायत पत्र जांच के लिए एसपी शिमला को प्रेषित किया है। बताया गया है कि अपनी शिकायत में महिला कांस्टेबल ने पुलिस अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

बहरहाल शिमला पुलिस ने महिला कांस्टेबल की शिकायत को गंभीरता से लिया है। शिमला पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तथ्यों की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि दुर्व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है। महिला कर्मियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022