• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश और ओलावृष्टि, 15 तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश और ओलावृष्टि, 15 तक खराब रहेगा मौसम

May 12, 2021 by MBM News Network

शिमला, 12 मई : हिमाचल प्रदेश में बुधवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जगह ओलावृष्टि और बारिश हुई। राजधानी शिमला में दोपहर को बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जबकि सुबह के समय यहां धूप खिली हुई थी। अप्पर शिमला में कई स्थानों पर व्यापक ओलावृष्टि से सेब की फसल बर्बाद हुई है। 

शिमला के ऊपरी इलाकों में जबरदस्त ओलावृष्टि (File Photo)

राज्य के मैदानी इलाकों में भी जमकर बादल बरस रहे हैं। वहीं अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। जनजातीय जिलों लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर रही है। रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में भी ताज़ा हिमपात की सूचना है। कोरोना संकट के बीच बेमौसमी बारिश-बर्फबारी सेब सहित अन्य फलों व फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। 

मई के महीने में मौसम के इन तेवरों से प्रदेश में मौसम ठंडा बना हुआ है। लाहौल-स्पीति के केलंग में न्यूनतम तापमान 4.4 और किन्नौर के कल्पा में 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया है। इसके अलावा मनाली में 10.2, कुफरी में 11.9, शिमला में 14.1, सुंदरनगर में 15.2, भुंतर में 12.6, डलहौजी में 13.1, सोलन व धर्मशाला में 14, पालमपुर में 15.5, बिलासपुर में 16.6, हमीरपुर में 17, कांगड़ा में 17.3, नाहन में 18.5 और ऊना में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताते हुए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में 15 औऱ अन्य भागों में 17 से मौसम के साफ रहने की संभावना है निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घण्टों के दौरान लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर राज्य के शेष 10 जिलों में आसमानी बिजली कड़कने, बारिश व ओलाबारी होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टा की गति से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। 14 मई को इन इलाकों में खराब मौसम का येलो अलर्ट रहेगा। 

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022