• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / हिमाचल में 23 वर्षीय युवती से दुराचार, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

हिमाचल में 23 वर्षीय युवती से दुराचार, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

May 11, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 11 मई : देव भूमि हिमाचल एक बार फिर शर्मसार हुई है अब मंडी जिला के करसोग क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। इस पर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

demo image

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना में दर्ज की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि कुमार सिंह उर्फ नितिन (25) पुत्र दलीप कुमार गांव भोरा उम्र ने 8 मई देर रात को जबरन घर में घुसकर उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुराचार किया। ये युवक व युवती साथ पढ़ते थे। एक शादी में युवक ने युवती के सामने शादी के लिए प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद इन दोनों के बीच और नजदीकियां बढ़ गई और मिलने के सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गया। जिसका युवक ने वीडियो बना लिया, युवती को इसकी जानकारी नहीं थी।

युवक 8  मई को देर रात युवती के घर पहुंच गया और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुराचार किया। युवती ने थाना करसोग में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि युवती की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Mandi news



Copyright © 2022