• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / मंडी : सिलेंडर फटने से चार कमरों का मकान जलकर राख, एक की मौत

मंडी : सिलेंडर फटने से चार कमरों का मकान जलकर राख, एक की मौत

May 11, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 11 मई : जिला के उपमंडल करसोग की ग्राम पंचायत थाच थर्मी के कमांद गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां सिलेंडर फटने से चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया। इस अग्निकाड़ में एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार करसोग घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 15 हजार की राशि जारी की गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक मकान आगजनी की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने जैसे ही मकान की छत से धुआ निकलते देखा तो लोग दौड़े, और आग को बुझाने का भरकस प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि इस पर काबू ही नहीं पाया जा सका। लोगों के देखते ही देखते चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया।

इस आगजनी की घटना में 52 वर्षीय मकान मालिक झाँसी लाल पुत्र स्वर्गीय कुंदी लाल की जलकर मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी। जिसके बाद अग्निशमन वाहन भी घटनास्थल पर पहुंच गया और तुरंत प्रभाव से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन तब तक पूरा मकान जलकर राख हो चुका था। इस मकान में झांसी लाल अकेला ही रहता था, जबकि उसका परिवार दूसरी जगह मकान में रहते थे।

  तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि कमांद गांव में आगजनी की घटना हुई है। इस आगजनी में चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया है खुद घर मालिक झांसी लाल की भी मकान के अंदर जलने से मौत हो गई है। जो खुद इस मकान में रहते थे, उनके बच्चे कही अन्य जगह पर रहते थे।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि सिलेंडर फटने से आग लगी है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 15 हजार की राशि दी गई है। इसके अतिरिक्त मकान और मृत व्यक्ति का राहत प्रकरण अलग से बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय लोगों ने इनकार किया है।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022