• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / कौल के बोल, चार्जशीट में शामिल किया ऑक्सीजन प्लांट ही आ रहा काम

कौल के बोल, चार्जशीट में शामिल किया ऑक्सीजन प्लांट ही आ रहा काम

May 11, 2021 by MBM News Network

मंडी, 11 मई : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि जिस ऑक्सीजन प्लांट को भाजपा ने विपक्ष में रहते चार्जशीट में शामिल किया था। आज वही प्लांट आईजीएमसी सहित अन्य अस्पतालों के लिए वरदान बन रहा है।

मंडी के मीडिया कर्मियों के साथ साझा किए अपने वीडियो संदेश में कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहते उन्होंने आईजीएमसी शिमला में प्रदेश का पहला ऑक्सीजन प्लांट लगाया था। इस प्लांट में खामियां गिनाते हुए भाजपा नेताओं ने अपनी चार्जशीट में शामिल किया था।

उन्होंने कहा कि आज इसी प्लांट से उत्पादित हो रही ऑक्सीजन से मरीजों को राहत मिल रही है और मौजूदा सरकार इसे 24 घंटे चलाने की बातें कह रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अन्य स्थानों पर भी ऑक्सीजन प्लांट लगा रही है जोकि सराहनीय प्रयास है।

 कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट की इस स्थिति में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। कोरोना काल में उनकी क्या भूमिका है यह किसी को दिखाई नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री जहां भी जा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री नदारद नजर आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से भी कभी कोई फीडबैक ली हो, ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है। यदि वो पर्दे के पीछे से काम कर रहे हैं तो उन्हें इस वक्त खुलकर आगे आना चाहिए।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022