• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / सोलन : आग में झुलसी 16 वर्षीय युवती ने IGMC में तोडा दम

सोलन : आग में झुलसी 16 वर्षीय युवती ने IGMC में तोडा दम

May 10, 2021 by अमरप्रीत सिंह

सोलन 10 मई : परमाणु के सैक्टर 6 में सेब मण्डी में रहनी वाली 16 वर्षीया प्रवासी युवती की आग में झुलसने से आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान मौत हो गई है। 

जानकारी के अनुसार परवाणू  में रहने वाली यह युवती घर में खाना बना रही थी की अचानक उसके कपड़ो ने आग पकड़ ली। जिसके बाद उसे तुरंत परिजनों द्वारा ईएसआई अस्पताल परवाणु इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सोलन अस्पताल रैफर कर दिया। यहां से भी उसे आईजीएमसी के लिए रैफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान युवती की मृत्यु हो गई।

मृतिका के परिजनों ने बताया की वह खाना बनाते समय आग लगने से झुलसी है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है व पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: मुख्य समाचार, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2022