सोलन, 05 मई : हिमाचल में दिन प्रतिदिन कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। आए दिन प्रदेश में कोरोना से लोगों की जान जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक बद्दी से सेवानिवृत्त हुए SP बशेर सिंह चौहान का कोरोना से निधन हो गया है।

बताया जा रहा है कि वह कई दिन पहले कोरोना की चपेट में आए थे व MMU अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन बुधवार को करीब 12:30 बजे निधन हो गया।
शेर सिंह मूलतः शिमला के रहने वाले है। उनके निधन से समूचे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। बशेर सिंह की उम्र 62 साल थी। 2015 से 2017 तक वह पुलिस अधीक्षक बद्दी रह चुके थे तथा 2017 में एसपी के पद से रिटायर हुए थे।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक का दाह संस्कार चंबाघाट में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार आज शाम को किया जाएगा।