शिमला, 1 मई : हिमाचल में 60 से 74 साल की उम्र पर कोविड कहर बना है। सरकार ने शनिवार शाम 30 अप्रैल तक के आंकडे़ जारी किए हैं। इसके मुताबिक राज्य में अब तक कोविड की वजह से 1484 का निधन हुआ है। इसमें 65.4 प्रतिशत मृतक पुरुष थे, जबकि 514 महिलाओं ने दम तोड़ा। मृतकों की औसतन उम्र 63.4 आंकी गई है।

मृतकों में 999 ऐसे थे, जो अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। अधिकांश में शूगर पाई गई। 59 में बीपी की समस्या भी थी। इसके अलावा 111 में किडनी की समस्या भी मिली। 84 ऐसे व्यक्तियों की मौत हुई, जिन्हें अन्य बीमारियां थी। कांगड़ा में सबसे अधिक 374 की मृत्यु हुई। 14 से 30 अप्रैल के बीच राज्य में आंकड़ा 362 का रहा। इसमें 67 लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले ली थी।
दो मामलों में डबल डोज लेने वालों की भी मृत्यु हुई। ये दोनों ही मामले कांगड़ा से जुड़े हुए थे। 60 से 74 साल के बीच 662 की मृत्यु हुई। 75 से अधिक की उम्र में 345 का निधन हुआ। इससे अधिक आंकड़ा 45 से 59 के बीच का रहा है। इस श्रेणी में 378 का निधन हुआ है। 15 साल से कम आयु के 6 मरीजों की मृत्यु हुई। 15 से 44 के बीच 143 का निधन हुआ।
सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि कोविड से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। कांगड़ा जनपद में 45 से अधिक उम्र वालों की अधिक मौत हुई।