नाहन, 01 मई : पक्का टैंक निवासी 87 वर्षीय महिला चंपा देवी ने कोरोना की जंग जीत ली है। संक्रमित फेफड़ो के रोग से ग्रस्त होने के कारण चम्पा देवी को श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में दाखिल किया गया।

डॉ. निशा शर्मा, जनरल फिजिशियन ने बताया की चम्पा देवी के फेफड़े 80 प्रतिशत तक संक्रमित थे। सीटी स्कैन में पाया गया की फेफड़ो में इन्फेक्शन है। साथ ही कोरोना के लक्षण देखते ही हमने रोगी का कोरोना टैस्ट करवाया। टैस्ट में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिस कारण महिला कोविड के मानकों के आधार पर चिकित्सा दी गयी। फेफड़ो के इन्फेक्शन का इलाज किया गया।
15 दिन के ट्रीटमेंट के बाद महिला के फेफड़ो के इन्फेक्शन में सुधार देखा गया। साथ ही कोविड के लक्षणों में भी सुधार देखा गया। महिला का स्वास्थ्य बेहतर होते ही उन्हें घर पर आइसोलेट होने की सलाह दी गई।
उधर महिला के पौत्र आदित्य सैनी ने बताया की उनकी दादी चम्पा देवी की उम्र 87 वर्ष है, उन्हें फेफड़ों में इन्फेक्शन होने के कारण साई हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। 15 दिन की ट्रीटमेंट के बाद दादी को घर पर आईसोलेट किया गया है। उन्होंने डॉक्टर एवं पूरे स्टाफ का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया की अस्पताल स्टाफ ने दादी के स्वस्थ होने में पूरा सहयोग किया। अस्पताल की बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के कारण दादी आज पूरी तरह स्वस्थ है।
उन्होंने ने अस्पताल निदेशक डॉ दिनेश बेदी का भी आभार व्यक्त किया की नाहन में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। अब नाहन वासिओं को गंभीर से गंभीर बीमारी के लिए नाहन से बाहर नहीं जाना पड़ता। नाहन में ही अनुभवी चिकित्सकों द्वारा बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है।