कुल्लू, 27 अप्रैल : जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर भुंतर कस्बे के साथ लगते शुरढ़ क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने फांसी का फंदा लगा दिया है जिससे उसकी मौत हो गई है। महिला 38 साल की बताई जा रही है, जिसे अस्पताल कुल्लू लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को शव गृह पहुंचाया और पोस्टमार्टम किया गया।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि एक 38 वर्षीय महिला ने आत्महत्या की है, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर के अन्य भागों में किसी तरह के निशान नहीं पाए गए हैं और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही महिला की मौत के असली कारणों का पता चलेगा। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इस घटना के हर पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।