सुंदरनगर, 27 अप्रैल : देशभर में कोरोना का लहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं और देश का हर राज्य ऑक्सीजन की कमी के कारण जूझ रहा है। हिमाचल प्रदेश में ऑक्सीजन की अभी किसी प्रकार की कमी नहीं है लेकिन उसके बावजूद भी मंडी जिला के सुंदरनगर की आश्रय फाउंडेशन कोरोना काल के बिच मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवाकर लोगों की सहायता कर रही है। आश्रय फाउंडेशन सुंदरनगर अप्रैल 2019 से मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान कर रही है। मौजूदा समय में संस्था के पास 18 ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चार कंसंट्रेटर सेवा के लिए उपलब्ध है। और आसरा फाउंडेशन द्वारा यह सेवा निशुल्क 24 घंटे उपलब्ध करवाई जा रही है।
जानकारी देते हुए आश्चर्य फाउंडेशन के उपाध्यक्ष तरुण शर्मा ने बताया कि देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं और देश का हर राज्य इस वैश्विक महामारी में मेडिकल ऑक्सीजन की भारी किल्लत महसूस कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल के बीच लोगों को ऑक्सीजन की कमी न हो इसी को लेकर उन्होंने सभी जरूरतमंद लोगों से आग्रह किया है कि मेडिकल ऑक्सीजन के किसी भी इमरजेंसी में वह संस्था के 94181-94535 या 98160-68588 नंबर पर 24 घंटे संपर्क कर ऑक्सीजन सिलेंडर ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था पूरी जिम्मेदारी के साथ लोगों तक हर संभव मदद का प्रयास कर रही है।
वहीं उन्होंने जनता से यह भी आग्रह किया है कि अगर किसी के पास मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर या कंसंट्रेटर उपलब्ध है तो वह संस्था को उपलब्ध करवाएं ताकि इस मुश्किल की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा की संस्था को आज जनता का काफी जन सहयोग मिल रहा है।