ऊना, 16 अप्रैल : महिला थाना ऊना के तहत एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप पड़ोस के ही 22 वर्षीय युवक पर लगा है। बताया जा रहा है कि गलत काम के दौरान किशोरी चिल्लाए न इसलिए मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के घर पर कोई नहीं था, उसकी मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी।
इस बात की जानकारी युवक को चल गई। मौके का फायदा उठा कर युवक ने पीड़िता को बहला फुसला कर अपने घर पर बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां जब घर पर लौटी तो पीड़िता दर्द के मारे करहा रही थी, तो मां ने कारण पूछा पीड़ित ने सारा मामला अपनी मां को बताया। पीड़िता के साथ जो हुआ उसको सुनकर पीड़िता की मां के होश उड़ गए। मां ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की। जिला महिला थाना द्वारा तुरंत मामला दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ पास्को एक्ट में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।