कुल्लू, 13 अप्रैल : जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में चैहणी की एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया, लेकिन लोगों ने जब शोर मचाया तो तेंदुआ महिला काे छोड़कर जंगल की तरफ भागा।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद करीब 1 बजे जब मालतू देवी पत्नी पलस राम निवासी गांव चौहणी डाकघर खुन्न तहसील आनी, जिला कुल्लू अपने आंगन में बैठी हुई थी। उसी समय तेंदुए का बच्चा जंगल से मालतू देवी पर झपट गया और महिला को बांए बाजू से काटा। महिला और लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।
घटना के बाद घायल महिला को नीना भारद्वाज व महिला के बेटे हेत राम ने उसे उपचार के लिए निजी गाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी लाया और बाद उपचार घायल महिला उपरोक्त की स्थिति अब सामान्य है और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।