सोलन, 13 अप्रैल : नगर निगम में बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस के 9 नव निर्वाचित पार्षद मंगलवार को शपथ लेने के लिए सवा घंटे मिनट देरी से पहुंचे। प्रशासन ने साफ किया कि 11 बजे का समय निर्धारित था। लेकिन कांग्रेसी समय पर नहीं पहुंचे।
अतिरिक्त उपायुक्त एसी शर्मा ने उन्हें अब शपथ लेने के लिए 16 अप्रैल की तारीख दी है। बता दें कि क्राॅस वोटिंग को लेकर भी काफी चर्चाएं चल रही हैं। यह अलग बात है कि चुनाव पार्टी सिंबल पर हैं। कांग्रेसी पार्षदों के साथ स्थानीय विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन चैहान व राजेंद्र राणा भी मौजूद हैं।
अंतिम समाचार के मुताबिक कांग्रेस के पार्षद निगम के सभागृह में भी मौजूद हैं। वहीं, भाजपा के पार्षद आज शपथ लेने नहीं पहुंचे। नजरें इस बात पर भी टिकी हुई हैं कि क्या निगम की सत्ता को हासिल करने के लिए जोड़ तोड़ भी चल रही है या नहीं।