ऊना, 10 अप्रैल : उपमंडल बंगाणा के बोट गांव के एक 47 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली है। थाना बंगाणा के प्रभारी अशोक कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि बंगाणा के गांव बोट से मनोज कुमार पुत्र शेर सिंह ने शुक्रवार दोपहर को जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब व्यक्ति की तबीयत खराब होने लगी तब परिजनों ने व्यक्ति को बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। ओर उपचार के बाद मनोज कुमार को ऊना रैफर कर दिया। गंभीर अवस्था देखकर ऊना से मनोज कुमार की पीजीआई रैफर कर दिया। लेकिन नंगल के पास मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया।
मनोज कुमार की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें लिखा कि मुझ पर कोई भी और किसी भी व्यक्ति का दबाव नहीं है। मेरा दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। इसलिए मैंने मौत को गले लगाया है। इसमें किसी भी घर परिवार एवं अन्य व्यक्ति दोषी नहीं है और न ही मुझे किसी से कोई गिला है। मृतक मनोज कुमार बीबीएमबी में कार्यरत था। व्यक्ति की धर्मपत्नी सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। मनोज कुमार के दो बेटे है एक बेटा पढ़ाई के लिए फ़ौरन गया है।
बताते चले कि एक वर्ष से कोविड-19 के चलते मनोज कुमार कुछ डिप्रेशन में रहता था। हालांकि घर परिवार के सदस्य समय-समय पर मेडीकल चेकअप भी करवाते थे। और कोविड 19 की रिपोर्ट भी मनोज कुमार की नेक्टिव थी। लेकिन किस वजह से मनोज कुमार ने जहरीला पदार्थ निगल कर जीवन लीला समाप्त की है। इस पर बंगाणा पुलिस जांच करेगी।
वहीं थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मनोज कुमार ने जहरीला पदार्थ निगल कर मौत को गले लगाया है व मनोज कुमार की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर मनोज कुमार ने खुदकुशी का किसी पर भी कोई दोष या दबाव नहीं लिखा है। मृतक व्यक्ति के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया जाएगा। आगे की जांच शुरू की जाएगी। फिलहाल परिवार के सदस्यों के बयान कलमबद्ध किए गए है।