हमीरपुर, 9 अप्रैल : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की महिला डॉक्टर पॉजिटिव आने से हॉस्पिटल मे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा महिला डॉक्टर ने दो बार कोरोना वैक्सीन की डोज भी लगा चुकी है। वही पीएचसी हॉस्पिटल मे डॉक्टर के पॉजिटिव आते ही हॉस्पिटल को बंद करने पडा।
हॉस्पिटल के स्टाफ को होम आइसोलेट कर दिया। स्वास्थ्य महकमे के अनुसार महिला डॉक्टर को 17 दिनो के लिए होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं अब महिला डॉक्टर के सम्पर्क के सम्पर्क में आए स्टाफ के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं जब तक स्टाफ के सदस्यों की कोविड रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक हॉस्पिटल सुबह 9 से चार बजे तक खुलेगा और इमरजेंसी सेवाएं चालू नहीं होंगी।
वही इस संदर्भ में बडसर के बीएमओ नरेश शर्मा का कहना है भोटा स्वास्थ्य केन्द्र की महिला डॉक्टर की दो बार कोरोना वैक्सीन की डोज लेने के बाद रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। डॉक्टर को जुकाम और खांसी के लक्षण थे। डरने के कोई बात नहीं है। वहीं डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्टाफ होम आइसोलेट कर दिया गया है। अब सभी स्टाफ के सदस्यों के कोविड टैस्ट लिए जाएगे। तब तक स्टाफ के सदस्यों की कोविड रिपोर्ट नहीं आ जाती। हॉस्पिटल 9 से 4 बजे तक नहीं खुलेगा। एमरजेंसी सेवाएं बंद रहेगी।