• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल में गोविंद सिंह को बनाया स्वास्थ्य मंत्री तो डॉ. राजीव सैजल को ग्रामीण विकास मंत्री…!

हिमाचल में गोविंद सिंह को बनाया स्वास्थ्य मंत्री तो डॉ. राजीव सैजल को ग्रामीण विकास मंत्री…!

April 8, 2021 by MBM News Network

 
 शिमला, 08 अप्रैल : हिमाचल दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर जारी एक सरकारी अधिसूचना की खूब किरकिरी हो रही है। अफसरशाही की लापरवाही के कारण अधिसूचना में गलत जानकारी प्रसारित हो रही है। अधिसूचना में दो मंत्रियों गोविंद सिंह और राजीव सहज़ल के पोर्टफ़ोलियो को गलत बताया गया है।

हिमाचल में गोविंद सिंह को बनाया स्वास्थ्य मंत्री तो डॉ. राजीव सैजल को ग्रामीण विकास मंत्री...!

 दरअसल 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस समारोह का अलग-अलग जिलों में आयोजन किया जाना है। जिला स्तर पर इस समारोह की अध्यक्षता हर साल की तरह कैबिनेट मंत्री करते हैं। इस आयोजन को लेकर मुख्य सचिव की तरफ से गुरुवार शाम एक अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना में 2 मंत्रियों के महकमे ही बदल दिए गए। 

अधिसूचना के मुताबिक गोविंद सिंह को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दर्शाया गया, जबकि डॉक्टर राजीव सैजल को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बना दिया गया है। गौर हो कि गोविंद सिंह शिक्षा और डॉक्टर राजीव सहज़ल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं। मुख्य सचिव के स्तर पर जारी हुए आदेशों में इस स्तर पर त्रुटि हैरत में डालने वाली है।

इस त्रुटि से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि अधिकारी अपने काम के प्रति कितने जिम्मेदार हैं। अब सवाल यह भी उठता है कि क्या सरकार की अफसरशाही पर पकड़ मजबूत नहीं है। 

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2021