मंडी, 7 अप्रैल : सीएम जयराम ठाकुर के गृहजिला की नगर निगम मंडी पर भाजपा की बड़ी जीत और कांग्रेस की करारी हार हुई है। 15 सीटों वाली नवगठित नगर निगम में भाजपा ने प्रचंड जीत के साथ 11 सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि कांग्रेस सिर्फ चार सीटों पर ही हाथ साफ करने में कामयाब रही है। हालांकि मतदाता खामोश थे जिससे सभी की धड़कनें काफी तेज हो गई थी। लेकिन सीएम जयराम ठाकुर पर भरोसा जताते हुए मंडी शहर की जनता से अपना फरमान सुनाया और भाजपा को बड़ी जीत के साथ नगर निगम की कमान सौंप दी।
वार्ड नंबर-1 खलियार से कांग्रेस प्रत्याशी अलकानंदा हांडा ने भाजपा प्रत्याशी वंदना ठाकुर को 225 वोटों से हरा कर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी में भाजपा के वीरेंद्र भट्ट ने 639 वोट लेकर कांग्रेस उम्मीदवार को हराया। वार्ड नंबर 3 पड्डल से भाजपा प्रत्याशी सोमेश ने कांग्रेस के पुष्पराज को 306 मतों से हराया। वार्ड नंबर 4 नेला से कांग्रेस के राजेंद्र मोहन ने भाजपा के प्रत्याशी गिरीश को 463 से हराकरत जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 5 मंगवाई से भाजपा उम्मीदवार विशाल ठाकुर को कांग्रेस के योगराज से 45 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
वार्ड नंबर 6 सन्यारड से भाजपा के वीरेंद्र सिंह आर्य ने आजाद उम्मीदवार विनोद को 539 मतों से हराया। यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार को 113 वोट मिले। वार्ड नंबर 7 तल्याहड़ में भाजपा की सुदेश ने कांग्रेस प्रत्याशी अंजली को हराकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 8 पैसेल कालोनी-1 में भाजपा के हरदीप सिंह ने कांग्रेस के नवीन कुमार को हराया।
वार्ड नंबर-9 पैलेस कालोनी-2 से भाजपा की सुमन ठाकुर ने बड़ी जीत दर्ज की और कांग्रेस को हराकर फिर से पार्षद बनी। सुमन ठाकुर मौजूदा नगर परिषद की अध्यक्षा भी थी। वार्ड नंबर-10 से भाजपा की नेहा ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकरत जीत हासिल की। वार्ड नंबर-11 से भाजपा की निर्मल वर्मा जीती। वार्ड नंबर-12 से भाजपा प्रत्याशी माधुरी और वार्ड नंबर-13 से भाजपा की दीपाली जस्वाल ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-14 से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण भानू और वार्ड नंबर-15 से कांग्रेस की अंजय कुमारी ने जीत दर्ज की।
ये रहे सभी प्रत्याशियों की जीत के आंकड़े
वार्ड नंबर-1 खलियार
अलकानंदा हांडा (कांग्रेस) 1022 जीते
वंदना ठाकुर (भाजपा) 797 हारे
कमला देवी (आप) 56 हारे
संतोष कुमारी (आजाद) 127 हारे
कमलेश चौहान (आजाद) 22 हारे
तारा देवी (आजाद) 75 हारे
वार्ड नंबर-2 पुरानी मंडी
वीरेंद्र (भाजपा) 944 जीते
आदित्य (कांग्रेस) 305 हारे
वार्ड नंबर-3 पड्डल
सोमेश उपाध्यय (भाजपा) 769 जीते
पुष्पराज (कांग्रेस) 463 हारे
पारस (आजाद) 131 हारे
सुनीता देवी (सी.पी.आई.एम.) 33 हारे
निशा (आजाद) 29 हारे
वार्ड नंबर-4 नेला
राजेंद्र मोहन (कांग्रेस) 924 जीते
गिरीश चंदेल (भाजपा) 461 हारे
रूपेश कुमार (आजाद) 125 हारे
बृजेश कुमार (आप) 31 हारे
धर्मेंद्र कुमार (आजाद) 04 हारे
वार्ड नंबर-5 मंगवाई
योगराज (कांग्रेस) 496 जीते
विशाल ठाकुर (भाजपा) 451 हारे
सुखनिधान सिंह (आजाद) 321 हारे
हरविंद्र सिंह (आजाद) 240 हारे
अश्वनी कुमार (आप) 63 हारे
राम कृष्ण (आजाद) 36 हारे
रमेश कुमार (सी.पी.आई.एम.) 35 हारे
वार्ड नंबर-6 सन्यारड़
वीरेंद्र सिंह आर्य (भाजपा) 754 जीते
विनोद कुमार (आजाद) 215 हारे
नरेंद्र कुमार (आजाद) 203 हारे
रजनीश कुमार (आजाद) 109 हारे
संजय कुमार (कांग्रेस) 113 हारे
बंसी लाल (आजाद) 89 हारे
प्रेम सिंह (आप) 14 हारे
वार्ड नंबर-7 तल्याहड़
सुदेश (भाजपा) 869 जीते
अंजली (कांग्रेस) 420 हारे
अंचला (आप) 121 हारे
शिवानी (आजाद) 104 हारे
वार्ड नंबर-8 पैलेस कालोनी-1
हरदीप सिंह (भाजपा) 472 जीते
नवीन कुमार (कांग्रेस) 318 हारे
तोष कुमार (आजाद) 108 हारे
कश्मीर सिंह (आप) 49 हारे
मनीष गुप्ता (आजाद) 57 हारे
महेंद्र पाल (आजाद) 25 हारे
वार्ड नंबर-9 पैलेस कालोनी-2
सुमन ठाकुर भाजपा 1043 जीते
नीलम कुमारी (आजाद) 360 हारे
बंदना (कांग्रेस) 174 हारे
सरीता ठाकुर (आप) 06 हारे
मीना शर्मा (आजाद) 21 हारे
वार्ड नंबर-10 सुहड़ा
नेहा (भाजपा) 902 जीते
भारती (कांग्रेस) 384 हारे
कृतिघोष (आप) 134 हारे
सुनीता देवी (आजाद) 23 हारे
वार्ड नंबर-11 समखेतर
निर्मल वर्मा भाजपा 634 जीते
मीनाक्षी (कांग्रेस) 574 हारे
भुवनेश्वरी कपूर (आजाद) 346 हारे
शिवानी (आप) 35 हारे
आशा चोपड़ा (आजाद) 110 हारे
नर्वदा (आजाद) 71 हारे
वार्ड नंबर-12 भगवाहन
माधुरी (भाजपा) 810 जीते
उर्मिला (कांग्रेस) 479 हारे
गीतांजलि शर्मा (आप) 78 हारे
निर्मला देवी (आजाद) 227 हारे
वार्ड नंबर-13 थनेहड़ा
दीपाली जस्वाल (भाजपा) 666 जीते
प्रीतिका (कांग्रेस) 301 हारे
वीना मंगला (आप) 24 हारे
कंचन कुमारी (आजाद) 13 हारे
रजनी शर्मा (आजाद) 53 हारे
अंजना कुमारी (आजाद) 278 हारे
वार्ड नंबर-14 बैहना
कृष्ण भानू (भाजपा) 721 जीते
जगदीश (कांग्रेस) 439 हारे
धनदेव (आप) 39 हारे
गुरवचन सिंह (आजाद) 354 हारे
वार्ड नंबर-15 दौहंदी
अंजय कुमारी (कांग्रेस) 871 जीते
पूजा (भाजपा) 567 हारे
मीना देवी (आप) 32 हारे
पिंकी कुमारी (आजाद) 113 हारे