• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / चार नगर निगमों में वोटिंग का समय खत्म, शाम 4 बजे तक 53 फीसदी मतदान

चार नगर निगमों में वोटिंग का समय खत्म, शाम 4 बजे तक 53 फीसदी मतदान

April 7, 2021 by MBM News Network

 शिमला, 7 अप्रैल :  सूबे के चार नगर निगमों धर्मशाला, मंडी, सोलन और पालमपुर में हुए नगर निगम चुनाव के लिए मतदान का समय अपराह्न 4 बजे तक खत्म हो गया है। अब लाइन में खड़े लोग ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। शाम 5 बजे तक कोरोना संक्रमित वोटर अपना वोट डाल रहे हैं। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक चुनावी नतीजे घोषित होंगे। 

चार नगर निगमों में वोटिंग का समय खत्म, शाम 4 बजे तक 53 फीसदी मतदान
सोलन में मतदान का उत्साह

चारों नगर निगमों के 142 वार्डो में मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक चारों नगर निगम में 4 बजे तक करीब 53% मतदान हुआ है। पालमपुर में 56%, मंडी में 55%, सोलन में 53 और धर्मशाला में 47% मतदान दर्ज किया गया है। सुबह 10 बजे तक चारों ही शहरों में मतदान की प्रक्रिया कुछ धीमी रही और महज 13 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि दोपहर 12 बजे तक 29 फीसदी मतदान रिकार्ड हुआ था। दिन चढ़ने के साथ भी मतदान में तेजी आ गई तथा मतदाता मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। 

चारों नगर निगमों में 275 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्हों पर हो रहे हैं। इन चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2021