• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / हमीरपुर / चकमोह पंचायत में 97 वर्षीय वृद्ध ने किया मत का प्रयोग

चकमोह पंचायत में 97 वर्षीय वृद्ध ने किया मत का प्रयोग

April 7, 2021 by MBM News Network

हमीरपुर, 7 अप्रैल :  विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत चकमोह में बुधवार को पंचायत प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान हुआ। इसमें पंचायत प्रधान, उपप्रधान व 6 वार्ड सदस्य चुनने के लिए वोट डाले गए। इसके अलावा वार्ड नं. तीन से रामानंद शर्मा को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुना गया है।  इस चुनाव में प्रत्येक वर्ग में काफी उत्साह देखने को मिला।

चकमोह पंचायत में 97 वर्षीय वृद्ध ने किया मत का प्रयोग
मत का प्रयोग करने के बाद वृद्ध 

पंचायत चुनाव सुबह आठ बजे आरम्भ हुआ तो गति कुछ धीमी थी, ज्यों ही धूप निकलना आरम्भ हुई वोटरों की कतारें भी बढ़ना शुरू हो गई। पंचायती राज चुनाव में प्रत्येक वर्ग में काफी उत्साह देखा गया।

बताते चलें कि ग्राम पंचायत चकमोह में 97 वर्षीय वृद्ध प्रेम चंद अपने मत का प्रयोग किया है। वहीं 70 वर्षीय वृद्धा कमला देवी ने अपने मत का प्रयोग किया। कमला देवी का हाल ही में आंखों का ऑपरेशन हुआ है उसके बावजूद भी उसने पंचायत बनाने के लिए वोट डाला। इसके अलावा अन्य बूथों पर वृद्धों ने अपने मत डालकर कर लोकतंत्र को मजबूत करने में आहुति डाली। युवाओं में भी पंचायती राज चुनाव में भारी उत्साह देखा गया।

Filed Under: हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2021