हमीरपुर, 7 अप्रैल : विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत चकमोह में बुधवार को पंचायत प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान हुआ। इसमें पंचायत प्रधान, उपप्रधान व 6 वार्ड सदस्य चुनने के लिए वोट डाले गए। इसके अलावा वार्ड नं. तीन से रामानंद शर्मा को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुना गया है। इस चुनाव में प्रत्येक वर्ग में काफी उत्साह देखने को मिला।
पंचायत चुनाव सुबह आठ बजे आरम्भ हुआ तो गति कुछ धीमी थी, ज्यों ही धूप निकलना आरम्भ हुई वोटरों की कतारें भी बढ़ना शुरू हो गई। पंचायती राज चुनाव में प्रत्येक वर्ग में काफी उत्साह देखा गया।
बताते चलें कि ग्राम पंचायत चकमोह में 97 वर्षीय वृद्ध प्रेम चंद अपने मत का प्रयोग किया है। वहीं 70 वर्षीय वृद्धा कमला देवी ने अपने मत का प्रयोग किया। कमला देवी का हाल ही में आंखों का ऑपरेशन हुआ है उसके बावजूद भी उसने पंचायत बनाने के लिए वोट डाला। इसके अलावा अन्य बूथों पर वृद्धों ने अपने मत डालकर कर लोकतंत्र को मजबूत करने में आहुति डाली। युवाओं में भी पंचायती राज चुनाव में भारी उत्साह देखा गया।