• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / करसोग में अवैध लकड़ी की तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

करसोग में अवैध लकड़ी की तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

April 6, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर /करसोग , 6 अप्रैल : करसोग में अवैध लकड़ी की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां आए दिन वनों से लकड़ी चोरी के मामले आमने आ रहे है। यहां ऐसा ही एक और मामला उपमंडल के  डारगली के समीप सामने आया। थाना करसोग की पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ  मिलकर गस्त के दौरान एक पिकअप  से देवदार की 66 फ्रेम बरामद की।  इस जुर्म में दो व्यक्तियों सहित पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है

करसोग में अवैध लकड़ी की तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाड़ी (HP 30 –4702) पिकअप सोमवार को  देर रात खडागली से केलोधर की तरफ आ रही थी। पिकअप में लाई जा रही लकड़ी को घर तक पहुंचाने के लिए पिकअप के आगे पायलेट के तौर पर दो मोटरसाइकिल सवार चल रहे थे। इस दौरान  जब पुलिस ने उनसे रात को आने का कारण पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

उसी समय पीछे से आ रही पिकअप को भी चैकिग के लिए रोका गया, तो उसमे देवदार की लकड़ी पाई गई। इस बारे में चालक से  लकड़ी से संबंधी कागजात दिखाने को कहा गया, लेकिन चालक अपनी सफाई में ऐसा कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। ऐसे में पुलिस ने पिकअप व मोटरसाईकल सवार लोगों  के  खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।

डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2021