• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / हिमाचल : 40 हजार की रिश्वत लेते PWD का जेई रंगे हाथों गिरफ्तार

हिमाचल : 40 हजार की रिश्वत लेते PWD का जेई रंगे हाथों गिरफ्तार

April 5, 2021 by MBM News Network

धर्मशाला, 5 अप्रैल : हिमाचल में स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त मुहिम चलाई जा रही है। इसमें जहां भ्रष्टाचारियों को रंगे हाथों पकड़ा जा रहा है, वहीं 10 साल पुराने लंबित मामलों में चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया में भी तेजी आई है।

हिमाचल : 40 हजार की रिश्वत लेते PWD का जेई रंगे हाथों गिरफ्तार
विजिलेंस टीम के साथ आरोपी जेई

ताजा घटनाक्रम में स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने बाबा बडोह उपमंडल के तहत कंडी सेक्शन में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता कुलदीप को 40 हजार की रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डीएसपी बलबीर जसवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई की गई हैै। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। पूछे जाने पर डीएसपी ने कहा कि आरोपित कनिष्ठ अभियंता की चल व अचल संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

Filed Under: कांगड़ा, क्राइम, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news, state vigilance & anti corruption burea himachalu



Copyright © 2021