कुल्लू, 5 अप्रैल : जिला की अप्पर वैली में एक महिला ने व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने जिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि महिला ने रविवार को थाने में शिकायत दी है कि जब वह काम करने गई थी तो वहीं आस-पास कुली का काम करने वाले व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला का मेडिकल करवा कर व्यक्ति की पहचान कर ली गई है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।