• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / चंबा / चंबा : 21 वर्षीय युवक ने पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर दी जान

चंबा : 21 वर्षीय युवक ने पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर दी जान

April 3, 2021 by MBM News Network

चंबा, 3 अप्रैल : जिले की भडिय़ां कोठी पंचायत के लोहड़ी गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। युवक की पहचान विकास (21) पुत्र अमर सिंह निवासी गांव लोहड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विकास मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह अपने घर पर ही था और दिन में अपने कमरे में सो गया था, लेकिन शाम तक वह नहीं उठा। जब शाम तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसके ताया ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसे दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद ताया ने खिड़की की जाली से देखा तो वह अंदर कमरे में फंदे से लटका हुआ था। यह देख ताया ने शोर मचाया।

शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीण खिड़की की जाली को फाड़कर वह अंदर पहुंचे तो देखा कि युवक फंदे से झूल रहा था। इसकी सूचना युवक के परिजनों व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद युवक को फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज चम्बा ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक ने रस्सी को घर की छत से पंखे की कुंडी बांधकर फंदा लगा लिया था और अपनी इहलीला खत्म कर दी। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। एसपी चंबा अरूल कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

Filed Under: चंबा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2021