• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना में तेज़ रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत 

ऊना में तेज़ रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत 

April 2, 2021 by MBM News Network

ऊना, 2 अप्रैल :  उपमंडल अम्ब के तहत मुबारिकपुर में हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान सुभाष (55) पुत्र जगदीश राम निवासी अप्पर भंजाल के रूप में हुई है। अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऊना में तेज़ रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत 

पुलिस के अनुसार गत दिवस मुबारिकपुर में दौलतपुर रोड पर भंजाल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल साइकिल सवार को सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए उसे वहां से पीजीआई रैफर कर दिया गया, जहां पर वीरवार रात्रि व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सुभाष एक उद्योग में कार्यरत था।

डीएसपी सृष्टि पांडेय ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों सौंप दिया है।

Filed Under: ऊना, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, una news



Copyright © 2021