• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / फोरेंसिक लैब से 2 दिन पहले रिटायर अधिकारी पर सहकर्मी ने लगाए छेड़खानी के आरोप, थाने में तलब

फोरेंसिक लैब से 2 दिन पहले रिटायर अधिकारी पर सहकर्मी ने लगाए छेड़खानी के आरोप, थाने में तलब

April 2, 2021 by MBM News Network

शिमला, 2 अप्रैल : फोरेंसिक लैब जुन्गा की महिला अफसर ने पुलिस में लिखित शिकायत कर सनसनी फैला दी है कि उनके विभाग का एक वरिष्ठ अधिकारी उनसे छेड़छाड़ करता है औऱ उसे अश्लील सन्देश भेजता है। इस शिकायत से फोरेंसिक लैब जुन्गा में खलबली मच गई है। शिमला के महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत करनेवाली महिला अफसर फोरेंसिक लैब जुन्गा में अधिकारी हैं। 

शिकायत में उन्होंने कहा कि लैब का एक वरिष्ठ अधिकारी यानी उनका सहकर्मी उसे लम्बे समय से परेशान कर रहा है और उसके साथ कई बार अशोभनीय व्यवहार व ओछी हरकतें की थीं। इससे तंग आकर उन्होंने शिकायत की है। 

पीड़िता ने ये आरोप फोरेंसिक लैब जुन्गा में अहम ओहदे पर रहे अधिकारी पर लगाये हैं। यह अधिकारी 2 दिन पहले 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुआ है। महिला पुलिस थाने में आरोपित के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 354ए, 509 और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

इस मामले में आरोपी को आज महिला पुलिस थाने में तलब किया गया है। जहां आरोपी से पूछताछ की गई। एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि इस मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2021