• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / नाहन : दो सड़का में ढ़ाबे पर दो आरोपी पुलिस जांच में हुए शामिल, खाकी को 6 की तलाश

नाहन : दो सड़का में ढ़ाबे पर दो आरोपी पुलिस जांच में हुए शामिल, खाकी को 6 की तलाश

April 2, 2021 by MBM News Network

नाहन, 2 अप्रैल : 30 मार्च को शिमला मार्ग पर दो सड़का स्थित ढ़ाबे में जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की वारदात में दो आरोपियों रोहित चौहान  पुत्र देवेंद्र सिंह व राजकमल पुत्र जय प्रकाश पुलिस की जांच में शामिल हो गए हैं। जबकि इस हमले के 6 अन्य आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

नाहन : दो सड़का में ढ़ाबे पर दो आरोपी पुलिस जांच में हुए शामिल, खाकी को 6 की तलाश

पुलिस जांच में शामिल हुए आरोपियों ने अंतरिम जमानत ली हुई है। शनाड़ी के रहने वाले मोहन लाल की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 453, 323, 427, 147 व 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना से जुड़ी सीसी फुटेज भी पुलिस को मिली है।

ढ़ाबा मालिक ने पुलिस को यह भी बताया था कि हमलावरों ने ढ़ाबे का पूरा फर्नीचर तोड़ दिया था। इसके अलावा 50 हजार की नकदी भी छीन ली गई थी। ढाबा मालिक ने हमले में दो आरोपियों को सीधे तौर पर नामजद किया था। ढाबा मालिक का ये भी आरोप था कि काम करने वाले एक लड़के के कपड़े भी फाड़ दिए गए थे। हमलावरों को पहचानने की भी बात मोहन लाल ने कही थी।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने कहा कि घटना की गहनता से जांच चल रही है। इसमें दो आरोपियों को जांच में शामिल कर लिया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी काबू किया जाएगा। गौरतलब है कि दोसड़का पर ढ़ाबे में 8 व्यक्तियों पर हमला करने का आरोप है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2021