चंबा, 2 अप्रैल : पूर्व आयुर्वेद मंत्री मोहन लाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जालंधर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
मोहन लाल की मृत्यु का समाचार मिलने के बाद समूच जिला चंबा में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ सरोल में उनका अंतिम संस्कार होगा। वर्ष 1998 से लेकर 2003 तक आयुर्वेद मंत्री रहे।