• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / बिंदल ने पूछा सवाल, कांग्रेस धर्मशाला को बना सकती थी नगर निगम तो सोलन को क्यों नहीं 

बिंदल ने पूछा सवाल, कांग्रेस धर्मशाला को बना सकती थी नगर निगम तो सोलन को क्यों नहीं 

April 1, 2021 by अमरप्रीत सिंह

सोलन,1 अप्रैल : भाजपा नगर निगम सोलन के चुनाव प्रभारी डॉ राजीव बिंदल ने सोलन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की जब कांग्रेस धर्मशाला को नगर निगम बना सकती थी तो सोलन को क्यों नहीं बनाया, जबकि सोलन की आबादी धर्मशाला से ज्यादा थी।
लगता है कि कांग्रेस के नेता एवं मंत्री नहीं चाहते थे कि सोलन नगर निगम बने और शहर का विकास हो, आज से पहले अगर सोलन नगर निगम बन जाती तो आज स्मार्ट सिटी एवं अमृत सिटी का दर्जा मिल जाता।

बिंदल ने पूछा सवाल, कांग्रेस धर्मशाला को बना सकती थी नगर निगम तो सोलन को क्यों नहीं 
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते बिंदल

बिंदल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने दोषों को स्वीकार करना चाहिए , यह केवल जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार है जिसने सोलन को नगर निगम का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय में नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार है और नगर निगम सोलन को ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प हमारे संकल्प पत्र द्वारा लिया गया है। इस पत्र का एक एक बिंदु पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सोलन में सम्पूर्ण विकास हेतु 200 से 250 करोड़ की आवश्यकता है जो कि केवल भाजपा पूर्ण कर सकती है कांग्रेस के पास सोलन के विकास के लिए कोई साधन नहीं है। उन्होंने कहा आज से पहले भी चाहे वह अश्वनी पेयजल योजना हो या गिरी पेयजल योजना हो भाजपा ने ही इनकी शुरुआत की थी। भाजपा ने सोलन बस अड्डे का निर्माण करवाया,  कुमारहट्टी के बाईपास एवं राजगढ़ बाईपास का निर्माण भी कराया।

बिंदल ने बताया कि कांग्रेस बेबुनियाद बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है , पिछले 5 वर्षों में सोलन नगर परिषद द्वारा लगभग 33.75 करोड के विकास कार्य कराए गए जिसमें अधिकतम वार्डों में दो करोड़ से अधिक के कार्य कराए गए थे।
प्रेस वार्ता में  भाजपा के प्रत्याशी राजेश कश्यप, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा एवं जिला अध्यक्ष सोलन आशुतोष वैद्य उपस्थित रहे। 

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: राजनैतिक, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2021